झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Spread the love

खूंटी (KHUNTI) : झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर और उनके अंगरक्षक एनएच-33 रांची-टाटा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. दुर्घटना के बाद राजा पीटर ने कहा कि भगवान सूर्य की कृपा और मकर संक्रांति के पावन दिन के कारण उन्हें और उनके अंगरक्षक को कोई शारीरिक चोट नहीं आई.

दुर्घटना के संबंध में राजा पीटर ने बताया कि वे दिवाड़ी स्थित अपने होटल से अपनी एक्सयूवी कार से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बुंडू जा रहे थे. सड़क फोर लेन है, लेकिन कांची पूल से पहले जैसे ही वे सिंगल लेन में पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मार दी. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पूर्व मंत्री की कार में टक्कर मारने के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा, लेकिन राजा पीटर ने इसकी सूचना तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार झा को दी. थाना प्रभारी ने पीछा कर कंटेनर को जब्त कर लिया और चालक व क्लीनर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. पुलिस कंटेनर चालक से गहन पूछताछ कर रही है. कारण यह है कि उन्होंने झारखंड के एक वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री की कार को टक्कर मार दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top