कोलकाता से दिल्ली पहुंचे पूर्व CM चंपाई सोरेन ने कहा-अपने निजी काम से दिल्ली आये हैं, अभी हम जहां हैं वही हैं…

Spread the love

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज कोलकाता से दिल्ली पहुंचे, जहां मीडियाकर्मी के बीजेपी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेटी से मिलने आया हूं और दिल्ली आना जाना लगा रहता है. सोरेन से कोलकाता जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कोलकाता जाने की बात को नकार दिया. चंपाई सोरेन से बीजेपी में जाने के सवाल पर सोरेन ने कहा कि हम जहां हैं वही हैं उन्होंने बीजेपी में जाने की बात को नकारा नहीं. साथ ही उन्होंने ये भी नहीं कहा कि जेएमएम में ही रहेंगे.

जेएमएम से नाराजगी के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कुछ नहीं कहा, जाहिर है कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर उनमें नाराजगी है.

सूत्रों की मानें तो चंपाई सोरेन के साथ 6 विधायक भी शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि चंपाई सोरेन जल्द ही बीजेपी में जाने का एलान कर सकते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top