LATEST NEWSTECHNOLOGY

Wishlist कर लें तैयार, शुरू होने वाली है साल की पहली सेल, स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज-टीवी सब पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Spread the love

Flipkart Republic Day Sale 2026: हम भारतीयों को कपड़े खरीदना हो या स्मार्टफोन शॉपिंग साइट्स पर सेल के शुरू होने का इंतजार जरूर करते हैं. क्योंकि, सेल में न सिर्फ इनके दाम कम हो जाते हैं, बल्कि जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा भी मिलता है. ऐसे में अगर आप भी कपड़े, जूते, स्मार्टफोन या फिर घर के लिए कोई भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर जल्द ही सेल शुरू होने वाली है. 26 जनवरी के खास मौके पर फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर रिपब्लिक डे सेल शुरू करने वाला है. इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर अच्छी खासी छूट मिलने वाली है.

फ्लिपकार्ट सेल इस दिन से हो रहा शुरू

इस सेल को लेकर फ्लिपकार्ट ने एक माइक्रोसाइट पेज लाइव कर दी है, जिसमें सेल की डेट 17 जनवरी दी हुई है. वहीं, ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए ये सेल 24 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी. यानी कि अगर आप फ्लिपकार्ट के ब्लैक या प्लस मेंबर हैं, तो फिर आपके लिए ये सेल 16 जनवरी रात 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी. वहीं, ये सेल कब तक चलेगा इस बात की जानकारी अभी तक फ्लिपकार्ट ने नहीं दी है.

सेल में मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक 10% तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, इस अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको 2,250 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा. साथ ही आप EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं.

स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिलेगा मेगा ऑफर

Flipkart Republic Day Sale 2026 में iPhone, Samsung, Redmi, Realme, Vivo और Motorola जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और लैपटॉप-टेबलेट्स भी कम कीमत में खरीद सकेंगे.

स्मार्ट टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी बचत

अगर आप नया Smart TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. Flipkart के इस सेल में बड़ी स्क्रीन वाले Smart TVs पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स भी मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *