रांची से कुंभ के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

2 Min Read
रांची से कुंभ के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
Spread the love

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन से आज ऐतिहासिक सफर की शुरुआत हुई, जब रांची से कुंभ मेले के लिए दो हजार श्रद्धालुओं को लेकर पहली 08067 स्पेशल ट्रेन रवाना हुई. इस खास मौके पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया डीआरएम जसमीत बिंद्रा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया. उन्होंने यह भी कहा है कि रांची से प्रयागराज के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी.

जानिए किस दिन कौन सी ट्रेन चलेगी

  1. रांची-टूंडला, ट्रेन नंबर 08067 और 08969 (19 जनवरी)
  2. टूंडला-रांची, ट्रेन नंबर 08068 (20 जनवरी)
  3. भुवनेश्वर-टूंडला, ट्रेन नंबर 08425 (22 जनवरी, 5 फरवरी और 25 फरवरी)
  4. टूंडला-भुवनेश्वर, ट्रेन नंबर 08426 (24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी)
  5. टिटिलागढ़-टूंडला, ट्रेन नंबर 08314 (23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 और 25 फरवरी)
  6. टूंडला-टिटिलागढ़, ट्रेन नंबर 08313 (25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी और 1 मार्च)
  7. तिरुपति-बनारस, ट्रेन नंबर-07107 (8 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी)
  8. बनारस-विजयवाड़ा, ट्रेन संख्या-07108 (20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 24 फरवरी)
  9. नरसापुर-बनारस, ट्रेन संख्या 07109 (26 जनवरी और 2 फरवरी)
  10. बनारस-नरसापुर, ट्रेन संख्या-07110 (27 जनवरी और 3 फरवरी)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *