धनबाद के मां भगवती मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में लगी भीषण आग, 7 लाख का नुकसान, इलाके में अफरा-तफरी

Spread the love

Dhanbad : बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां बरोरा थाना क्षेत्र के आमटांड़ स्थित मां भगवती मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट कंपनी में भीषण आग लग गई. आगलगी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी. फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

कंपनी को लाखों का नुकसान

इस अग्निकांड में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में कंपनी की संचालिका नेहा मिश्रा ने बताया कि मैन्यूफैक्चरिंग में उपयोग होने वाला तैयार माल जलकर राख हो गया है. इससे करीब 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इस घटना में उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और अब उन्हें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top