घर में रखते हैं मछलियां? तो गांठ बांध लें ये बात, सही दिशा और ऐसे रखेंगे एक्वेरियम तो होगी घर में धन और सुख की बरकत
Feng shui Tips: कई लोग अपने घर में एक्वेरियम यानी मछली घर रखने के शौकीन होते हैं. पानी के टैंक में तैरती रंग-बिरंगी मछलियां घर के लुक को थोड़ा अच्छा बना देती है. लेकिन क्या आपको पता है, कि इस एक्वेरियम को घर में रखना फेंगशुई (चीनी वस्तु शास्त्र) के अनुसार अच्छा होता है. जी हां, एक्वेरियम रखने से घर में ऊर्जा को संतुलित और सकारात्मक बनाने के लिए एक अच्छा उपाय है. ऐसा माना जाता है कि पानी धन का प्रतीक होता है और उसमें तैरती मछलियां जीवन में गति, सौभाग्य और समृद्धि का संकेत देती हैं. लेकिन फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम को गलत तरीके से रखने या नियमों की अनदेखी करने पर यह लाभ के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए मछलियों की संख्या, रंग, दिशा और देखभाल से जुड़े नियमों को जानना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में एक्वेरियम रखते हैं, तो फिर उसे रखने की सही दिशा और उससे जुड़ी बातें आज ही जान लें.
एक्वेरियम की सही दिशा
फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम को सही दिशा यानी सही जगह में रखना सबसे जरूरी होता है. इसे घर की उत्तर दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा (धन कोण) में रखना शुभ होता है. उत्तर दिशा करियर, अवसर और जीवन में प्रगति से जुड़ी होती है, जबकि दक्षिण-पूर्व को धन और समृद्धि का क्षेत्र माना जाता है. हालांकि, एक्वेरियम को मुख्य द्वार के ठीक सामने या बेडरूम में रखने से बचना चाहिए. साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न पड़े, लेकिन हल्की नेचुरल रोशनी जरूर मिले. गलत दिशा में रखा गया एक्वेरियम धन के प्रवाह को रोक सकता है और नेगेटिव यानी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है.
मछलियों की संख्या और रंग
एक्वेरियम को सही दिशा में रखने के साथ-साथ उसमें मछलियों की सही संख्या और रंग का होना भी जरूरी है. फेंगशुई के अनुसार, 9 मछलियों की संख्या, जिसमें 8 लाल या सुनहरी मछलियां और 1 काली मछली शामिल हो सबसे शुभ मानी जाती है. आठ मछलियां धन और अवसरों को आकर्षित करती हैं, जबकि एक काली मछली नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समा लेती है, यानी कि घर से नेगेटिव ऊर्जा को दूर करने का काम करती है. वहीं, चार या सात मछलियां रखना अशुभ माना जाता है. रंगों की बात करें तो लाल, काली और सुनहरी मछलियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं. लाल मछली ऊर्जा और उत्साह बढ़ाती है, काली मछली नकारात्मकता को दूर करती है और सुनहरी मछली धन और समृद्धि का प्रतीक है. इसके अलावा, मछलियों का स्वस्थ और सक्रिय रहना बेहद जरूरी है. यदि कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि यह आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है.
एक्वेरियम की सफाई और रखरखाव
फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम का पानी हमेशा साफ और गतिमान होना चाहिए. गंदा या रुका हुआ पानी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और धन हानि का कारण बन सकता है. हर 7 से 10 दिन में पानी बदलना शुभ माना जाता है. पानी क्लोरीन मुक्त होना चाहिए ताकि मछलियां स्वस्थ रहें. एक्वेरियम में ऑक्सीजन पंप लगाना जरूरी है, जिससे पानी में जीवन ऊर्जा बनी रहे. आप इसमें छोटे पौधे या क्रिस्टल जैसे क्वार्ट्ज रख सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा सजावट से बचें. साफ-सुथरा एक्वेरियम धन के प्रवाह को मजबूत करता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
टिप्स और सावधानियां
एक्वेरियम के पास लाल रिबन या लाल कपड़ा बांधना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन ऊर्जा को सक्रिय करता है. एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम, किचन या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए. यदि घर में लंबे समय से आर्थिक परेशानी चल रही हो, तो 9 मछलियों वाला एक्वेरियम लाभकारी हो सकता है. चाहें तो एक्वेरियम में छोटी सुनहरी मूर्तियां या सिक्के भी रख सकते हैं. अगर मछलियां मर जाएं, तो उन्हें सम्मानपूर्वक बहते पानी में प्रवाहित करें और तुरंत नई मछलियां लाएं. नियमित देखभाल और सकारात्मक सोच के साथ रखा गया एक्वेरियम घर में बरकत और सुख-समृद्धि लाता है.
इसके अलावा, फेंगशुई में लकी बैम्बू के साथ रखा गया एक्वेरियम सबसे प्रभावशाली उपाय माना जाता है. सही दिशा, सही संख्या और नियमित देखभाल से यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और जीवन में स्थिरता व समृद्धि लाता है.

