EPFO : 27 करोड़ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, ऑटो क्लेम सुविधा का दायरा बढ़ा, एक लाख हुई एडवांस की लिमिट

2 Min Read
Spread the love

EPFO Auto Claim Facility : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 27 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, ईपीएफओ ने ऑटो क्लेम सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है, जिससे अब दावों का निपटारा जल्दी हो सकेगा. पहले बीमारी के लिए अग्रिम राशि के लिए ऑटो क्लेम सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन अब शिक्षा, शादी और घर खरीदने के लिए अग्रिम दावों का निपटान भी ऑटो मोड में किया जाएगा.

अग्रिम राशि की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की गयी

EPFO के मुताबिक, ऑटो क्लेम सुविधा का दायरा बढ़ने से करोड़ों सदस्य इसका फायदा उठा सकेंगे. इस सेवा के तहत ऑटो क्लेम समाधान उपलब्ध होगा जो आईटी प्रणाली के माध्यम से दावे को स्वचालित रूप से संसाधित करेगा. आपको बता दें कि बीमारी के लिए अग्रिम राशि के लिए क्लेम सेटलमेंट का ऑटो मोड अप्रैल, 2020 में शुरू किया गया था. अब इसकी सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. पहले यह 50,000 रुपये थी. उम्मीद है कि इस सुविधा से वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 2.25 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा.

पिछले साल 89.52 लाख दावा निपटान ऑटो-मोड के माध्यम से किए गए थे

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान EPFO ने करीब 4.45 करोड़ दावों का निपटारा किया, जिनमें से 60 फीसदी से ज्यादा (2.84 करोड़) दावे एडवांस थे. वर्ष के दौरान निपटाए गए कुल अग्रिम दावों में से लगभग 89.52 लाख दावों का निपटान ऑटो-मोड के माध्यम से किया गया. आपको बता दें कि ऑटो-मोड में क्लेम सेटलमेंट 10 दिन की जगह सिर्फ 3-4 दिन में हो जाता है. इसे पूरे भारत में 6 मई, 2024 से शुरू किया गया था और तब से ईपीएफओ ने ऑटो-मोड दावा निपटान के माध्यम से 45.95 करोड़ रुपये के 13,011 मामलों को मंजूरी दी है.

इसे भी पढ़ें: Sushil Modi Funeral : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *