देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद-उल-फितर, ईदगाहों में अदा की गई नमाज

Spread the love

देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. ईद की विशेष नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद-उल-फितर न सिर्फ एक धार्मिक त्योहार है बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी प्रतीक है.

 ईदगाह मैदान, हरमु बायपास रोड

मंत्री इरफान अंसारी और हफिजुल हसन ने ईद के मौके पर नमाज अदा की. इस मौके पर मंत्रियों ने देश की तरक्की, खुशहाली और सुरक्षा की दुआ मांगी. कहा कि उन्होंने हर घर में खुशहाली की भी दुआ मांगी. इसके अलावा अन्य नमाजियों ने भी देश में अमन, चैन और एकता की दुआ मांगी. ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है. सभी वर्ग के लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने भी सभी संभावित जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top