चिराग पासवान के करीबी नेता के घर ईडी की दबिश, जानें क्या है मामला

Spread the love

Patna: LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के करीबी नेता और पूर्व विधायक हुलास पांडेय के तीन ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम कंपनी के अवैध बालू खनन मामले में यह छापेमारी की गई है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने पटना के गोला रोड स्थित उनके आवास और बोरिंग रोड इलाके में स्थित उनके दफ्तर पर छापेमारी की है. वहीं, एजेंसी बेंगलुरु में एक जगह की तलाशी ले रही है.

बिहार के बड़े बाहुबली नेताओं में गिने जाते हैं हुलास पांडेय

आपको बता दें कि हुलास पांडेय जेडीयू के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई हैं. हुलास पांडेय बिहार के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन फिलहाल वे लोजपा के नेता हैं. बिहार के बड़े बाहुबली नेताओं में उनकी गिनती होती है. हुलास पांडेय के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें अवैध हथियार रखना, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी देना, शांति भंग करना, सरकारी अधिकारी को परेशान करना, वसूली और रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top