राजधानी रांची के कई जगहों पर ED की रेड, जानिए क्या है मामला

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले 12 नवंबर को कई जगहों पर ED की छापेमारी चल रही है. राजधानी में अलग-अलग जगहों पर यह कार्रवाई सुबह से ही चल रही है. इधर, सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में यह कार्रवाई चल रही है. रांची के अलावा राज्य के अन्य जगहों पर भी छापेमारी चल रही है.

आपको बता दें कि रांची समेत 43 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान है. इससे ठीक एक दिन पहले ईडी की कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है. रांची, पाकुड़ समेत बंगाल में 17 जगहों पर छापेमारी चुनाव से पहले झारखंड की राजधानी रांची के पाकुड़ समेत पश्चिम बंगाल के 24 परगना और कोलकाता में 17 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के एक होटल में बांग्लादेशी लड़कियों की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था. लड़कियां फर्जी पहचान पत्र बनवाकर भारतीय पहचान पर रांची में रह रही थीं.

रांची में स्काईलाइन होटल समेत 6 जगहों पर चल रही है ED की छापेमारी

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में प्रवर्तन निदेशालय रांची के बरियातू रोड स्थित स्काईलाइन होटल, आश्वी डायग्नोसिस समेत छह जगहों पर छापेमारी कर रहा है. आपको बता दें कि ईडी एजेंसी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी की जांच के लिए 16 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था, जिससे कथित तौर पर कालाधन पैदा हुआ था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *