School Closed: ठंड का कहर, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 6 तक के स्कूल, डीसी ने जारी किया आदेश
School Closed: झारखंड में चल रही शीतलहर ने तापमान नीचे गिरा दिया है. वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में रांची के उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा.
इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 12 से 14 जनवरी तक क्लास KG से लेकर क्लास 6 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. इन क्लास के बच्चों को स्कूल नहीं आना होगा. वहीं, इस दौरान क्लास 7 से लेकर क्लास 12 के बच्चों की स्कूल टाइमिंग 10 बजे से होगी.
इसके अलावा, डीसी के आदेश में साफ कहा गया है कि अगर 12 से 14 जनवरी के बीच किसी स्कूल में एग्जाम होने वाले हैं, तो उनका आयोजन स्कूल अपने हिसाब से कर सकते हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए.

