LATEST NEWSVIRAL NEWS

डॉगेश भाई से मजाक पड़ा भारी, स्टंट करने के चक्कर में पीछे पड़ गए कुत्ते

Spread the love

Viral Video: स्टंट करने का शौक कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें स्टंट के चक्कर में लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं. कहीं हाथ-पैर टूटते हैं तो कहीं जान तक चली जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

इस वीडियो में एक लड़का कुत्तों के सामने स्टंट दिखाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन उसका यह मजाक उसी पर उल्टा पड़ जाता है. जैसे ही वह स्टंट करता है, कुत्ते उसके पीछे पड़ जाते हैं और उसे दौड़ाना शुरू कर देते हैं.

कुत्तों के ऊपर से जंप करना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सीढ़ियों पर कुत्तों का एक झुंड बैठा हुआ है. तभी एक लड़का उनके ऊपर से छलांग लगाकर स्टंट दिखाने की कोशिश करता है. शुरुआत में कुत्ते थोड़ा घबरा जाते हैं, लेकिन जैसे ही लड़का जमीन पर लैंड करता है, सभी कुत्ते एक साथ उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं. हालात ऐसे बन जाते हैं कि लड़के को जान बचाकर भागना पड़ता है.

सोए कुत्ते से भी किया पंगा

वीडियो में आगे एक दूसरा सीन भी दिखाया गया है. इस बार एक कुत्ता आराम से सो रहा होता है. लड़का पीछे से उसके ऊपर जंप मारकर स्टंट करने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही कुत्ते की नींद टूटती है, वह भड़क जाता है और उसे काटने के लिए दौड़ता है. हालांकि राहत की बात यह रही कि लड़के को कोई चोट नहीं लगी.

यहां देखें वीडियो

‘डॉगेश भाई’ से मजाक पड़ गया भारी

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RccShashank1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि जिंदगी में किसी से भी मजाक कर लेना, लेकिन डॉगेश भाई से मजाक करना भारी पड़ सकता है. आज डॉगेश ने इसको जमकर दौड़ाया.

यूजर्स ने लिए मजे

महज 13 सेकंड के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा कि डॉगेश भाई को स्टंट बिल्कुल पसंद नहीं आया, अब छोड़ने वाला नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब काटेंगे तब समझ आएगा. एक कमेंट में लिखा गया कि इंसान से मजाक आसान है, लेकिन डॉगेश से पंगा मतलब सीधी मैराथन की तैयारी. आज तो ऐसा दौड़ाया कि GPS भी रास्ता भूल जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *