हित्या फाउंडेशन की पहल, अनाथालय में मनाई दिवाली, बच्चों में दिखी ख़ुशी की लहर

Spread the love

Ranchi: देश भर में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. हर कोई अपने परिजन के साथ दिवाली का त्यौहार मनाना चाहता है. इसके लिए दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग भी अपने घर पहुंच रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखते हैं.

हित्या फाउंडेशन

हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही संस्था हित्या फाउंडेशन की, जिसने बच्चों को ख़ुशी देने के लिए दिवाली पर एक खास कार्यक्रम आयोजित कर मेहर होम अनाथालय के बच्चों के साथ दिवाली मनाई. फाउंडेशन ने न सिर्फ बच्चों के साथ दिवाली मनाई बल्कि अनाथ बच्चों की खुशियों में भी शामिल हुआ. कार्यक्रम में हित्या फाउंडेशन की ओर से बच्चों को कई उपहार भी दिए गए.

hitya-foundation2

हित्या फाउंडेशन ने दिखा दिया है कि दिवाली सिर्फ पटाखे जलाने और मिठाई बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह त्योहार प्रेम, करुणा और दूसरों के जीवन में रोशनी भरने का प्रतीक है. हित्या फाउंडेशन 5 साल से समाज सेवा में जुटा है आपको बता दें कि इस संस्था को सेवा करते हुए करीब 5 साल हो गए हैं. कोरोना जैसी महामारी के दौरान 2020 में शुरू हुई इस संस्था ने अब तक कई अनाथ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. हित्या फाउंडेशन की स्थापना कुमार आयुष, अमन सिंह, क्षितिज आनंद ने मिलकर की है. फाउंडेशन के अन्य सहयोगी ऋषभ शंकर, अभिषेक कृष्णा, आयुष, अनवर इमाम, सैयद और ध्रुव हैं. आपको बता दें कि ये सभी युवा हैं और अगर आज का युवा समाज और देश के प्रति इतना जागरूक है तो यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है. हित्या फाउंडेशन ने अनाथालय में कपड़े, किताबें, खिलौने, पटाखे और राशन सब कुछ मुहैया कराया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top