JSSC कार्यालय घेरने आए छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो समेत कई गिरफ्तार

1 Min Read
Spread the love

Ranchi: JSSC कार्यालय का घेराव करने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इस मामले में कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया. सभी छात्रों का आरोप है कि CGL परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. मामला हाईकोर्ट में जाने के बावजूद परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इस परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ रही है. आज JSSC कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्यालय महाघेराव में हजारों की संख्या में छात्र जुट रहे हैं. शनिवार को आयोग के सचिव ने भी अपना पक्ष रखा है. 16 से 20 दिसंबर तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी. आयोग कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *