विधायक सरयू राय पर 100 करोड़ रूपये की मानहानि का केस, मैनहर्ट कंपनी ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

2 Min Read
विधायक सरयू राय पर 100 करोड़ रूपये की मानहानि का केस, मैनहर्ट कंपनी ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
Spread the love

Ranchi: जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय की मुश्किलेंबढ़ गयी हैं. मैनहर्ट कंपनी ने सरयू राय पर 100 करोड़ रूपये की मानहानि का केस रांची सिविल कोर्ट में किया है. कंपनी ने आरोप लगाया है कि सरयू राय के कारण मेसर्स मैनहर्ट सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के किये गए कार्य का मुद्दा बार -बार उठा रहे हैं, जिससे कंपनी की छवि धूमिल हो रही है.

मैनहर्ट कंपनी को 2005-06 में रांची में सीवरेज-ड्रेनेज के कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ. सरयू राय ने इस मामले की जांच की मांग की थी. मामला एसीबी और कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोर्ट ने केस खारिज करते हुए सरयू राय को इस मामले में किसी थाने में शिकायत करने की सलाह दी, जिसके बाद सरयू राय ने रांची थाने में शिकायत दर्ज कराई.

अब मैनहर्ट कंपनी ने सरयू राय को घेरना शुरू कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि तत्कालीन सरकार ने सरयू राय के मुताबिक फैसला नहीं लिया, तो वे मामले को विवादित बनाते रहे. उन्होंने इस मुद्दे पर किताब लिखकर कंपनी को बदनाम भी किया है. इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. कंपनी ने दावा किया है कि रांची में वर्ष 2005-06 में सीवरेज-ड्रेनेज कंसलटेंसी से संबंधित शुरू से अंत तक सभी निर्णय कैबिनेट या सक्षम स्तर से लिए गए थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *