रांची में नाले से युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही है मामले की जाँच

Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में नाले से युवक का शव बरामद हुआ है. मामला हिंदपीढ़ी मोहल्ले के मुजाहिद नगर लकड़ी पुल के समीप की बताई जा रही है. शव की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई. पास के ही युवकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े: जयराम महतो ने ली विधानसभा की सदस्यता की शपथ, पहुंचे थे नंगे पांव, कहा- सदन हमारे लिए आस्था का केंद्र

युवक की पहचान निजाम नगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच आत्महत्या एवं हत्या दोनों बिन्दुओं पर कर रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का कहना है कि रिजवान पिछले 5 दिनों से घर नहीं आया था. वह नाले के पास ही रहकर छोटा मोटा काम करता था. पुलिस मामले में इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किन वजहों से रिजवान घर न जाकर नाले के पास ही रह रहा था.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top