Ranchi: रेलवे ट्रैक से मिला Bishop Westcott स्कूल के छात्र का शव, सुबह स्कूल जानें के लिए निकला था घर से

1 Min Read
Ranchi: रेलवे ट्रैक से मिला Bishop Westcott स्कूल के छात्र का शव, सुबह स्कूल जानें के लिए निकला था घर से
Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के आरा साके टोली स्थित रेलवे पुल के नीचे से एक छात्र का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान प्रफुल्ल कुमार के पुत्र कृष कुमार सांडिल्य के रूप में हुई है. कृष नामकुम के बिशप वेस्टकॉट ब्वॉय स्कूल में साइंस प्लस टू का छात्र था. कृष के पिता रामगढ़ गोला स्थित केनरा बैंक में मैनेजर हैं.

मिली जानकारी के अनुसार कृष सुबह स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं गया. दोपहर डेढ़ बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी. करीब दो बजे परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों के अनुसार कृष रोजाना बस या ऑटो से स्कूल जाता था. वह साके टोली रेलवे लाइन की ओर क्यों गया, यह समझ से परे है.

इधर, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा लग रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *