रांची में CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read
रांची में CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची में CRPF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सैंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार की सुबह हुई. यहां ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी आसपास के थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक जवान की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है. सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था. मृतक जवान की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, वह मूल रूप से बोकारो जिले का रहने वाला था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *