धीरज साहू के करीबी कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा को CBI कोर्ट का समन, आज होनी है पेशी

Spread the love

Ranchi : धीरज साहू के करीबी कांग्रेस नेता और प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा को सीबीआई कोर्ट ने समन जारी किया है. राज्यसभा चुनाव 2010 में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में आज यानी सोमवार को सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के समक्ष गवाह के तौर पर पेश होना है. जहां उन्हें इस मामले से जुड़े साक्ष्य भी देने होंगे.

कैश फॉर वोट मामले में होनी है पूछताछ

कांग्रेस के इस नेता से 2010 के राज्यसभा चुनाव में कैश फॉर वोट मामले में कई तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी. समन की अनदेखी करने या पेश होने से इनकार करने पर वारंट जारी करने की चेतावनी दी गई है. इस संबंध में अदालत ने पत्र जारी किया था.

कांग्रेस और झामुमो के कई नेताओं से हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद 2013 में पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. मामले में तत्कालीन कांग्रेस और झामुमो के कई विधायकों से पूछताछ की गई थी. तत्कालीन महागामा विधायक राजेश रंजन और बड़कागांव विधायक योगेंद्र साव से सीबीआई ने पूछताछ की थी. 2010 के राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट के लिए पैसे मांगते कैमरे पर कैद हुए थे.

सीबीआई की विशेष अदालत ने डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी

बरही के वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला से भी पूछताछ की गई थी. इन विधायकों ने तब सीबीआई की विशेष अदालत में डिस्चार्ज याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. सीबीआई की चार्जशीट में नामजद दो विधायकों की मौत भी हो चुकी है. इस मामले में धीरज साहू का एक ऑडियो-वीडियो भी सामने आया था. कांग्रेस नेता मदन शर्मा धीरज के करीबी रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: नहीं खुल रहा गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की वेबसाइट, विद्यार्थी परेशान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top