औंधे मुंह गिरी कांग्रेस-झामुमो-RJD की गारंटियां, सफाये का मन बना चुकी है जनता : अनुराग ठाकुर

Spread the love

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद रांची में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में मतदान कर झारखंड की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कमल खिलने वाला है. ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया है और भाजपा ही राज्य का विकास करेगी.

कांग्रेस की गारंटी धरी की धरी रह गई

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा, ”जिस तरह कांग्रेस की गारंटी धरी की धरी रह गई, उसी तरह झारखंड में कांग्रेस, राजद और झामुमो की सरकार विफल रही है.” उन्होंने ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि यह सब झारखंड और झामुमो सरकार के राज में हुआ है.

झारखंड की जनता जाग चुकी है, कांग्रेस-झामुमो की नीतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी

ठाकुर ने कहा, ”झारखंड की जनता अब जाग चुकी है और वह कांग्रेस-झामुमो की नीतियों को स्वीकार नहीं करेगी. जनता इन पार्टियों को माफ नहीं करेगी, बल्कि इनका सफाया कर देगी.” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने से राज्य में विकास की गति तेज होगी और झारखंड को नई दिशा मिलेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top