Coal India: कोल इंडिया के जीएम समेत कई अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

Spread the love

Kolkata : Coal India के जीएम समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. ये अधिकारी विभिन्न संवर्गों और सहायक कंपनियों (Subsidiary Companies) में पदस्थापित थे. इसका आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश के अनुसार कई अधिकारियों का तबादला अनुरोध के आधार पर किया गया है. अधिकारियों को संबंधित कंपनियों के सीएमडी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

ये है सूची

सहायक प्रबंधक (कार्मिक) सिद्धार्थ कुमार झा का तबादला बीसीसीएल से सीसीएल किया गया है. प्रबंधक (उत्खनन) अविनाश कुमार श्रीवास्तव का तबादला आईआईसीएम से बीसीसीएल किया गया है. सहायक प्रबंधक (खनन) छाया नंदन प्रधान का तबादला ईसीएल से एमसीएल किया गया है. जीएम (खनन) राजीव कुमार सिन्हा का तबादला सीएमपीडी से बीसीसीएल किया गया है. मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) एएन शर्मा का तबादला एमसीएल से सीएमपीडी किया गया है. वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) विवेक कुमार का तबादला एनसीएल से ईसीएल किया गया है. प्रबंधक (कार्मिक) सुरेश कुमार साहू को सीएमपीडी से एसईसीएल भेजा गया है. एमटी (सिविल) एस घटक को एमसीएल से एक वर्ष के लिए कोल इंडिया मुख्यालय भेजा गया है.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top