BREAKING : रांची के बरियातू में घर से निकलते ही कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

Spread the love

Ranchi : रांची के बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी. यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. गोली लगने के बाद घायल कोयला कारोबारी को तुरंत इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि जिस शख्स को गोली लगी है उसका नाम बिपिन मिश्रा है. मिली जानकारी के मुताबिक बरियातू थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के पास जैसे ही कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा गली से आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस मामले की जांच कर रही है. विपिन मिश्रा बरियातू इलाके में रहते हैं. घर से निकलते ही उन पर हमला हुआ.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top