सीएम हेमंत सोरेन ने की वोट की अपील, कहा- झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में करें मतदान

2 Min Read
सीएम हेमंत सोरेन ने की वोट की अपील, कहा- झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में करें मतदान
Spread the love

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से अपील की है कि आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण आयोजित हो रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. आज का चरण सोना झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर भारी संख्या में मतदान करना है. आज फिर मतदाताओं को उसी जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना है.

पहले चरण में सभी ने मजबूत झारखंड के लिए किया मतदान

पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी वर्गों ने अपने अधिकार और मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया. झारखंड के खिलाफ साजिश करने वालों को करारा जवाब दिया गया. आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. झारखंड विरोधियों की साजिशें खत्म होंगी, झारखंड जीतेगा!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *