Chatra: पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, मौत

Spread the love

Chatra : कुंदा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले पिता-पुत्र ने गांव में नक्सलियों को पुलिस से पकड़वाया था. इसी का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी. दोनों मृतक आदिम जनजाति बिरहोर परिवार से आते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


इधर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का बयान आया है कि हत्या की जानकारी ग्रामीणों से मिली है. थाना प्रभारी को आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. दो लोगों की नक्सली हत्या से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top