Ranchi: रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं. अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर धोनी ने हाल ही में नया हेयरस्टाइल अपनाया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. आलील हकीम ने दिया नया लुक इस बार धोनी ने लंबे बालों को छोड़कर स्टाइलिश पोम्पडोर लुक अपनाया है, जिसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने तैयार किया है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके बालों को साइड से छोटा कर दिया गया है. इससे पहले भी धोनी ने आईपीएल 2024 के दौरान अपना हेयरस्टाइल बदला था.
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने फिर बदला अपना लुक, सोशल मीडिया में तस्वीरें मचा रहीं धूम

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने फिर बदला अपना लुक, सोशल मीडिया में तस्वीरें मचा रहीं धूम
Leave a Comment
Most Read