लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार, 26 अप्रैल को होना है मतदान…

2 Min Read
Spread the love

New Delhi : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 88 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार की शाम थम गया. ये सीटें बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 13 राज्यों में हैं. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. वहीं अब यह तय हो गया है कि अखिलेश यादव यूपी के कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे. वह गुरुवार दोपहर को नामांकन दाखिल करेंगे. 2 दिन पहले ही अखिलेश ने इस सीट से भतीजे तेज प्रताप को टिकट दिया था. तेज प्रताप को लेकर स्थानीय नेताओं में भारी विरोध था. इसे देखते हुए और सीट बचाने के लिए अखिलेश ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया है.

जानिए किस राज्य की किस सीट पर होगा मतदान

कर्नाटक: तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, उडुपी-चिक्कमगलुरु, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्कबल्लापुर और कोलार.

केरल: पथानामथिट्टा, कोल्लम, पलक्कड़, अलाथुर, कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, इडुक्की, कोट्टायम, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, अटिंगल और तिरुवनंतपुरम.

राजस्थान: उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा और झालावाड़-बारा.

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, अलीगढ और मथुरा.

महाराष्ट्र: अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी.

मध्य प्रदेश: खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, दमोह, रीवा और होशंगाबाद

बिहार: पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका

छत्तीसगढ़: महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट

असम: दरांग-उदलगुरी, करीमगंज, दीफू, सिलचर और नागांव

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व

जम्मू और कश्मीर: जम्मू लोकसभा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *