BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर, मिलेगा 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, ऑफर नये यूजर्स के लिए

2 Min Read
बीएसएनएल
Spread the love

BSNL Rs 1 Plan Offer: आज के दौर में जब मोबाइल रिचार्ज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में अगर कोई कंपनी सिर्फ 1 रुपये में कोई ऑफर लेकर आए, तो चर्चा होना लाजमी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसा ही प्लान ऑफर कर रहा है. कंपनी सिर्फ 1 रुपये में यूजर्स को नया 4G सिम और साथ में महीने भर की वैलिडिटी दे रही है. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ नये यूजर्स के लिए है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल सर्विस से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. आइए जानते हैं इसके डिटेल्स.

क्या है BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर?

BSNL का यह 1 रुपये का ऑफर प्लान सिर्फ नये यूजर्स के लिए है. यानी कि ऐसे यूजर्स, जिन्होंने अब तक बीएसएनएल नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं किया है, वे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत नये यूजर्स को कंपनी सिर्फ 1 रुपये में नया सिम दे रही है. साथ ही एक महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा. ऐसे में सिर्फ 1 रुपये में नये यूजर्स पूरे महीने आराम से कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, बीएसएनएल का ये ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक ही है.

कैसे उठाएं ऑफर का फायदा?

इस ऑफर का फायदा नये यूजर्स अपने नजदीकी बीएसएनएल कस्टमर केयर या ऑनलाइन बीएसएनएल के साइट पर जाकर उठा सकते हैं. इसके लिए बस यूजर को अपने आधार कार्ड से KYC करवानी होगी और 1 रुपये का चार्ज देना होगा. इतना करते ही आपको नया बीएसएनएल का सिम मिल जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *