बड़ी खबर: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा- Ajit Pawar Died
Ajit Pawar Died: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर बुधवार सुबह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे. उनका प्राइवेट प्लेन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. DGCA के हवाले से कहा जा रहा है कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. DGCA के मुताबिक, मुंबई से बरामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट सुबह करीब 8:45 बजे बरामती एयरपोर्ट के रनवे के पास क्रैश-लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे. हादसे के वक्त अजित पवार के साथ उनके एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर मौजूद थे.
लैंडिंग के दौरान हादसे का दावा- Ajit Pawar Died
अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे की खबर सामने आने के बाद पवार परिवार में चिंता का माहौल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गई हैं.
वहीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला है. हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन हमने साथ काम किया है. वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे. मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.

