BREAKING : झारखंड विधानसभा को मिला नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता

1 Min Read
BREAKING : झारखंड विधानसभा को मिला नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता
Spread the love

Ranchi : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने अपने नेता प्रतिपक्ष का ऐलान कर दिया है. झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मिल गया है. भाजपा ने राजधनवार विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना है. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया है. बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण भी मौजूद थे. भाजपा संसदीय बोर्ड ने कल झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए इन दोनों नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *