Breaking: दुमका में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 4 लोग घायल

1 Min Read
Spread the love

Dumka : दुमका में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. हादसे में मारे गए सभी लोग नोनीहाट गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक सभी लोग टेम्पो में सवार होकर नोनीहाट से मसानजोर डैम घूमने गए थे. लौटते वक्त धान से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *