BREAKING: रांची के अरगोड़ा स्थित पर्ल अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, सोसायटी में अफरा तफरी का माहैल, दमकल की गाड़ियां मौके पर, देखें वीडियो…
Ranchi: बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. जहां अरगोड़ा स्थित पर्ल अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर में भीषण आग लग गई है. आग लगते ही सोसायटी के लोगों में अफरा तफरी मच गई है.
अपनी जान बचाने के लिए लोग तेजी से सीढ़ियों के रास्ते नीचे की ओर भागते नजर आए. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना से निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
इधर, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं.
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है, जो भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ अपार्टमेंट के लोगों की मदद में जुटी हुई है.

