ENTERTAINMENTLATEST NEWS

रिलीज से पहले ‘Border 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, एडवांस बुकिंग में की जबरदस्त कमाई

Spread the love

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म Border 2 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 1997 की सुपरहिट Border का सीक्वल है और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. वहीं, रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है. दरअसल, इस फिल्म को देखने के लिए फैंस टिकट एडवांस बुक कर रहे हैं, जिससे इस फिल्म की कमाई रिलीज से पहले ही करोड़ों हो गई है.

फिल्म ने कमा लिए 2.14 करोड़

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजे तक फिल्म ने ₹2.14 करोड़ की ग्रॉस एडवांस कमाई कर ली है. बता दें देशभर में कुल 7,839 शोज़ में अब तक 67,591 टिकट बिक चुके हैं. वहीं, BookMyShow पर भी टिकटों की बिक्री लगातार बढ़ रही है. जैसे-जैसे नए शो जोड़े जाएंगे, यह आंकड़ा और ऊपर जाने की उम्मीद है.

‘धुरंधर’ से आगे निकली बॉर्डर 2

शुरुआती ट्रेंड्स से साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म Dhurandhar को पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब ₹1 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि ‘बॉर्डर 2’ इससे कहीं तेज रफ्तार पकड़ चुकी है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा टिकट बिके

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह इन राज्यों में देखा जा रहा है—

  • महाराष्ट्र: ₹83.37 लाख
  • उत्तर प्रदेश: ₹52.58 लाख
  • गुजरात: ₹37.4 लाख
  • राजस्थान: ₹32.39 लाख
  • पंजाब: ₹28.43 लाख

कुल मिलाकर, एडवांस बुकिंग के आंकड़े और दर्शकों का उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *