Bokaro : बीएसएल अधिकारी के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

3 Min Read
मां-बाप ने जिद्द पूरी नहीं की तो युवक ने अपने ही घर में लगा दी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Spread the love

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस वन विभाग के अधिकारी गौरव आनंद के सेक्टर 4डी आवास संख्या-2120 में रविवार की देर रात अचानक आग लग गयी. इस आगलगी से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) के अध्यक्ष एके सिंह और महासचिव एके पांडे वहां पहुंचे. गृहस्वामी से घटना की विस्तृत जानकारी ली. क्वार्टर में आग लगने के बाद कुछ घंटों तक पूरे ब्लॉक में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

क्वार्टर में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी

जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील सिटी स्थित बीएसएल अधिकारी गौरव आनंद शाम को बाजार गये थे. रात करीब 08:30 बजे उनके क्वार्टर से धुआं निकल रहा था. पड़ोसियों ने धुआं देखा तो तुरंत गौरव आनंद को सूचना दी. सूचना पाकर जब वो क्वार्टर पहुंचे, तब तक आग लग चुकी थी.

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया. तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गौरव आनंद ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे बाजार गये थे. करीब डेढ़ घंटे बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर से धुआं निकल रहा है. वह तुरंत क्वार्टर पर पहुंच गया. जब मैंने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि उसमें धुआं भरा हुआ था और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं. धुएं के कारण उन्हें आग बुझाने में भी दिक्कत हुई. उन्होंने कहा कि काफी नुकसान हुआ है. घर में एसी, बिस्तर, अलमारी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *