झारखण्ड के श्रमिकों का बनेगा बीओसी हेल्थ कार्ड, 4000 रूपये तक के जाँच फ्री, भर्ती होने पर न्यूनतम मजदूरी की भी सुविधा
Ranchi: झारखंड राज्य में 9.65 लाख से अधिक पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) के लिए एक नई और महत्वपूर्ण योजना तैयार की जा रही है. इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों का बीओसी हेल्थ कार्ड बनाया जायेगा, जिसके तहत साल में एक बार 4000 रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इन श्रमिकों को 15 से अधिक बीमारियों की जांच के लिए बीओसी हेल्थ कार्ड भी जारी किया जाएगा.
हजारीबाग में बनेंगे सबसे अधिक बीओसी हेल्थ कार्ड
यह योजना श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा तैयार की जा रही है और इस पर तेजी से काम चल रहा है. योजना के तहत सबसे ज्यादा हेल्थ कार्ड हजारीबाग जिले में बनेंगे, क्योंकि वहां सबसे ज्यादा बीओसी श्रमिक पंजीकृत हैं. योजना के अनुमोदन के बाद इसे कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी.
अस्पताल में भर्ती होने पर न्यूनतम मजदूरी की सुविधा
वर्तमान में श्रम विभाग के श्रमधन पोर्टल पर पंजीकृत बीओसी श्रमिकों की संख्या 9,65,752 है. इन श्रमिकों को वर्तमान में चिकित्सा प्रतिपूर्ति और चिकित्सा सहायता जैसी चिकित्सा संबंधी योजनाओं समेत कई अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है. चिकित्सा सहायता योजना के तहत, यदि श्रमिक 5 दिन या उससे अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहते हैं तो उन्हें न्यूनतम वेतन के बराबर 40 कार्य दिवस का भुगतान किया जाता है.
जानिए, किस जिले में बनेंगे कितने हेल्थ कार्ड
हज़ारीबाग़ 1,36,151
चतरा 1,03,909
रामगढ़ 71,395
रांची 50,124
गोड्डा 49,833
धनबाद 49,241
सरायकेला 47,308
कोडरमा 45,343
बोकारो 43,129
पाकुड़ 43,058
देवघर 42,105
प. सिंहभूम 33,964
पूर्वी सिंहभूम 31,604
गिरिडीह 27,007
गुमला 26,916
खूंटी 25,282
लातेहार 22,829
साहेबगंज 22,501
गढ़वा 20,971
लोहरदगा 20,935
पलामू 18,511
दुमका 14,928
सिमडेगा 14,226
जामताड़ा 4,472