लोकसभा चुनाव : झारखंड के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम शामिल…

Spread the love

Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के लिए बीजेपी ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का नाम शामिल हैं. इसके अलावा अर्जुन मुंडा, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का नाम है.

ये नाम झारखंड के नेताओं में शामिल हैं

झारखंड से नेताओं में अमर बाउरी, अनंत ओझा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, सीपी सिंह, नीलकंठ मुंडा, भानुप्रताप साहू, रणधीर सिंह और धुरन राम, दीपक प्रकाश के नाम शामिल हैं. पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन, गीता कोड़ा और समीर ओरांव को भी स्टार प्रचारक बनाया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top