कल रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ करेंगे नामांकन, जनता से की ये अपील…

Spread the love

Ranchi : रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ कल यानी 2 मई को नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत अन्य मौजूद रहेंगे. नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है. इसके बाद संजय सेठ रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचेंगे.

मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद मोरहाबादी मैदान में जनसभा

नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ गुरुवार सुबह 7 बजे संजय सेठ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद 7:15 बजे काली मंदिर में पूजा, 7:30 बजे डोरंडा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 7:40 बजे डोरंडा मेकन के पास स्वामी विवेकानंद चौक पर माल्यार्पण, 7:40 बजे मुख्य काली मंदिर मणि टोला में पूजा-अर्चना. शाम 7:50 बजे. , 8:00 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 8:10 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 8:20 बजे दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और 9:00 बजे ओटीसी ग्राउंड से मोटरसाइकिल रैली में भाग लेंगे और रोड शो से होते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे. नामांकन से पहले 10 बजे से जनसभा का आयोजन किया गया है.

सांसद संजय सेठ ने की ये अपील

सुबह 11 बजे मोरहाबादी मैदान से गाजे-बाजे के साथ रोड शो के जरिए नामांकन के लिए उपायुक्त कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे. संजय सेठ ने लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top