सैफ अली खान पर हमले को लेकर पुलिस का बड़ा अपडेट, आरोपी की हुई पहचान, ICU में रखा गया सैफ को

3 Min Read
Spread the love

Mumbai : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में मुंबई पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है. पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच के बाद आरोपी की पहचान हो गई है. सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है. बीती रात करीब 2 बजे सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उनके घर में बच्चों के कमरे में हुई. सैफ अली खान अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा में रहते हैं. 7वीं मंजिल पर उनका बिल्डिंग है. ऐसे में सवाल उठता है कि हमलावर सैफ के घर में कैसे घुसा?

हमलावर घर में कैसे घुसे?

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेदम ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है. फिलहाल सैफ अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने अभिनेता से बात नहीं की है. इस हमले में सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला कर्मचारी भी घायल हुई है.

सैफ पर हमले को लेकर सबसे बड़ा सवाल

ताजा जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ को पुलिस स्टेशन ले गई है. यहां उससे पूछताछ की जा रही है.

जब अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा तो महिला स्टाफ ने उसे देख लिया और चिल्लाने लगी. इसके बाद उस वक्त घर में मौजूद सैफ अली खान उसके पास पहुंचे. इसके बाद हाथापाई हुई और महिला स्टाफ के हाथ में चोट लग गई. सीसीटीवी फुटेज में कोई भी व्यक्ति आते-जाते नहीं दिख रहा है. मेन गेट से कोई भी अंदर नहीं आया. पुलिस को अभी तक जबरन घुसने का कोई निशान नहीं मिला है. घटना के वक्त सैफ, करीना और उनके दोनों बच्चे घर पर थे. हमले के बाद सैफ अली खान के घर से पुलिस को बुलाया गया.
मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना से दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज देखी है. फुटेज में कोई भी अंदर जाता नहीं दिख रहा है. ऐसे में पुलिस को शक है कि हमलावर अंदर ही था. मुंबई पुलिस की टीम सैफ अली खान के घर पहुंच गई है और हर एंगल से जांच कर रही है. अभिनेता के घर के 5 कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया, “अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जांच में चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसा था. उसकी तलाश की जा रही है.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *