BIG UPDATE : बीजापुर का बदला बोकारो में! मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी भी मारी गई, AK 47 समेत कई हथियार बरामद

2 Min Read
Spread the love

Bokaro : बोकारो जिले के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र के जरवा जंगल में नक्सली दस्ते और सुरक्षा बलों (पुलिस) के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली मारे गए हैं. इनमें 15 लाख रुपये के इनामी रणविजय महतो की पत्नी भी शामिल है. वहीं, जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं. नक्सलियों के शवों के पास से एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी

एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जंगल में पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. सुबह 5 बजे से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. फिलहाल जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है.

बीजापुर का बदला बोकारो में

बुधवार सुबह ऑपरेशन के दौरान जब नक्सलियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा पाया तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की. काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही. इसके बाद मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए. सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भाग गए.

नक्सली एरिया कमांडर ढेर

शुरुआती जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमांडर शांति और मनोज के रूप में हुई है. फिलहाल, घटनास्थल पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Whats app
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *