LATEST NEWS

बड़ी परेशानी : रेंगती रही राजधानी रांची, जाम से लोग परेशान

Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची ट्रैफिक जाम से ठहर गई है. आम जनता परेशान है. हरमू बाईपास से सीएम हाउस तक और लालपुर से कांके रोड तक भीड़ इतनी थी कि ऑफिस से घर लौटने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. शाम के वक्त पूरा शहर रेंगते हुए धीरे-धीरे सरक रहा था. इसका असर आम लोगों के दैनिक गतिविधियों पर भी पड़ा.

इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रैफिक जाम की समस्या का मुख्य कारण शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या है. इसके अलावा, रास्ते पर निर्माण कार्य भी चल रहे हैं, जिससे जाम लगने की सम्स्या और भी बढ़ गई है. यह समस्या नागरिकों के लिए बहुत परेशानी का कारण बन रही है और इसे जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए.

रिपोर्ट : प्रवीण पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *