BIG NEWS : हज़ारीबाग के सात लोगों की सड़क हादसे में मौ’त, महाकुंभ गए थे स्नान करने

Spread the love

Hazaribagh : हज़ारीबाग के कटकमसांडी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महाकुंभ स्नान करने गए सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि महाकुंभ से स्नान करके लौटने के दौरान वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर जौनपुर के पास हादसा हुआ. टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों के परिजनों की हादसे की सूचना मिलने के बाद जौनपुर के लिए रवाना हो गए है. खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम की जानकारी नहीं मिल पायी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top