Bird Flu को लेकर अलर्ट मोड में रांची : मारी गईं 920 मुर्गियां और बत्तखें, 4300 अंडे भी किए गए नष्ट

1 Min Read
Bird Flu को लेकर अलर्ट मोड में रांची : मारी गईं 920 मुर्गियां और बत्तखें, 4300 अंडे भी किए गए नष्ट
Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची के मोराबादी में Bird Flu मिलने से 920 मुर्गियां और बत्तखें मार दी गई. इसके साथ ही 4300 अंडे नष्ट किए गए हैं. राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है. वायरस की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को अलर्ट जारी कर दिया. इसके साथ ही रांची के एक पोल्ट्री फार्म में बत्तखों को मार दिया गया.
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोरहाबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म-दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में 770 बत्तखों समेत 920 पक्षियों को मार दिया गया. इसके साथ ही कुल 4300 अंडे भी नष्ट कर दिए गए.
नमूने परीक्षण के लिए भोपाल में आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भेजे गए थे. जब इसकी जांच की गई तो H5N1 वायरस की पुष्टि हुई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *