बड़ी खबर : पलामू DC ने बीडीओ, सीओ और डॉक्टर समेत पांच सौ अधिकारियों का रोका वेतन, जाने क्या है पूरा मामला

2 Min Read
Spread the love

Palamu : पलामू से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां उपायुक्त शशि रंजन ने सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 डॉक्टर, एक दर्जन से अधिक बीडीओ और सीओ समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है. यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण की गई है.

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते थे अधिकारी व कर्मचारी

बताया जा रहा है कि डीसी शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय पहुंच जाएं. इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय शाम 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई थी. वेतन की प्रक्रिया भी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही होनी थी. लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति के समय का मिलान किया गया. तो पाया गया कि कई अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं. इसके कारण उनका वेतन रोक दिया गया है. डॉक्टरों का वेतन भी रोका गया

इस आदेश के बाद पलामू के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 50 डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टरों, अधीक्षक कार्यालय के अधीन कार्यरत 16 डॉक्टरों और 63 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट का वेतन भी रोक दिया गया है. इसके अलावा इन सभी कार्यालयों में कार्यरत ढाई सौ से अधिक एएनएम, जीएनएम, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोक दिया गया है. बताया गया कि पशुपालन विभाग, अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी वेतन रोका गया है. इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल हैं.

इस कारण उठाया गया कदम

ज्ञात हो कि कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के महत्व को स्पष्ट करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस संबंध में डीसी ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का अनुपालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *