BIG NEWS : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत कई घायल, मचा कोहराम

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ के गोला बोकारो रोड पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूल वैन और ट्रक में टक्कर हो गई. जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई है. जबकि कई बच्चे घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि आलू से लदा एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी स्कूल ऑटो पर पलट गया. जिस स्कूल टेंपो पलटा, उस पर गुड विल मिशन स्कूल पिरला गोला के स्कूली बच्चे सवार थे. सभी मृतक बच्चों की उम्र 8 साल से कम है. बच्चे कक्षा यूकेजी, एलकेजी और कक्षा 10 के हैं.

डीसी ने कहा-दोषियों पर होगी कार्रवाई

वहीं मामले को लेकर रामगढ़ डीसी ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top