मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका, ईडी कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

Spread the love

Ranchi: टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है. रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया है. सोमवार को ईडी और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इससे पहले अदालत इस मामले के अन्य आरोपियों जहांगीर आलम और संजीव लाल की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर चुकी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top