हटिया आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

1 Min Read
हटिया आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

Ranchi: आरपीएफ की टीम ने ओडिशा के संबलपुर से हटिया स्टेशन पहुंचे दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों तस्करों को हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 से 15 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया. आरोपियों की पहचान सचिन कुमार (23) जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश और अक्षित चौधरी (16) थाना धर्मपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

आपको बता दें कि आरपीएफ रांची डिवीजन के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार की फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट हटिया के साथ मिलकर ऑपरेशन नार्कोस के तहत चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा. जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आदेशानुसार व्यक्तिगत रूप से उनकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके बैग से 15 किलो गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 7,50,000 रुपये है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे संबलपुर ओडिशा से गांजा लेकर हटिया आये थे तथा उक्त गांजा को अपने निजी लाभ के लिए उत्तर प्रदेश में ऊंचे दाम पर बेचना था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *