कोडरमा में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

Spread the love

झारखंड के कोडरमा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक समेत दो नाबालिगों की मौत हो गई. घटना सोमवार की है. मृतकों की पहचान सोहेल अंसारी (19), शाहबाज अंसारी (12) और अरबाज अंसारी (12) के रूप में हुई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

मामले की जानकारी देते हुए चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी लड़के सोमवार को अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने चिंता जताई. इसके बाद उन्होंने पहले तालाब के आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला.

आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच के बाद जब उन तीनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब में उनकी तलाश शुरू की. घंटों तलाश के बाद देर शाम दो शव बरामद किए गए. जबकि रात हो जाने के कारण एक का शव बरामद नहीं हो सका. मंगलवार की सुबह जब दोबारा खोजबीन शुरू की गई तो तीसरे बच्चे का शव भी बरामद हुआ. उन बच्चों के शव और कपड़े तालाब के पास से बरामद हुए. पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक लड़के आपस में रिश्तेदार थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top