जिम में पसीना बहाती दिखीं अक्षरा सिंह, सिक्स पैक एब्स ने उड़ाए फैंस के होश
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं. इन फोटोज में अक्षरा पसीना बहाते हुए वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स ने फैंस को हैरान कर दिया है. तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि वह छत पर बने ओपन जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं. वर्कआउट के दौरान भी अक्षरा कैमरे के लिए पोज देना नहीं भूलीं और अपनी टोन्ड बॉडी और एब्स को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिखीं.
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
अक्षरा की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है. किसी ने उन्हें “बिहार की शेरनी” तो किसी ने “भोजपुरी क्वीन” बताया. एक यूजर ने लिखा, “बिहार की शेरनी और मेरी फेवरेट आर्टिस्ट. मेरी बचपन की क्रश.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “मैम हमेशा रानी की तरह दिखती हैं.” एक और फैन ने प्यार जताते हुए लिखा, “बेबी डॉल.”
किस पर था निशाना?
तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने एक ऐसा कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने लिखा, “तू करे तो सबकुछ अच्छा, मैं करूं तो गंदी हूं. अरे वाह, गाना याद है ना??” इस कैप्शन को देखकर कई यूजर्स यह सवाल करने लगे कि आखिर अक्षरा ने यह बात किसके लिए कही है और उनका निशाना किस पर था.
पहले भी शेयर कर चुकी हैं ऐसा पोस्ट
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अक्षरा ने एक रील शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा था, “किसी को नफरत है मुझसे, कोई प्यार कर बैठा. किसी को यकीन नहीं मुझपे, कोई ऐतबार कर बैठा. कितनी अजीब है ना ये दुनिया, कोई मिलना नहीं चाहता और कोई इंतजार कर बैठा.” इस रील के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हाय दुनिया.” जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.

