Bengaluru Love Connection: युवक के प्यार में मध्य प्रदेश से पलामू पहुंची युवती, घर के बाहर धरने पर बैठी, प्रेमी हुआ फरार

2 Min Read
युवक के प्यार में मध्य प्रदेश से पलामू पहुंची युवती, घर के बाहर धरने पर बैठी, प्रेमी हुआ फरार
Spread the love

Bengaluru Love Connection: मध्य प्रदेश के इटारसी से अपने कथित प्रेमी की तलाश में एक युवती पलामू पहुंच गई है. इस दौरान युवती घंटों अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर बैठी रही. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवती को प्रेमी के घर में रखा गया. इधर, प्रेमिका के घर पहुंचने की सूचना मिलते ही कथित प्रेमी फरार हो गया.

लड़के की शादी की खबर मिलते ही पलामू पहुंची प्रेमिका

मामला पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू के देवरी निवासी सोनू कुमार कुछ साल पहले नौकरी के लिए बेंगलुरु गया था. बेंगलुरु में ही सोनू की दोस्ती मध्य प्रदेश के इटारसी की एक लड़की से हुई. जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन लड़की पहले से शादीशुदा थी. कुछ दिनों तक बेंगलुरु में काम करने के बाद सोनू पलामू के देवरी स्थित अपने घर लौट आया. पिछले सप्ताह सोनू की शादी हो गई. सोनू की प्रेमिका को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सोनू की तलाश में पलामू के देवरी पहुंच गई. मंगलवार की शाम करीब सात बजे लड़की सोनू के घर पहुंच गई. रात करीब एक बजे तक लड़की सोनू के घर के बाहर बैठी रही. परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लड़की से बातचीत कर मामले की जानकारी ली. लड़की ने भी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोगों के दबाव में सोनू के परिजन एक दिन के लिए लड़की को अपने घर में रखने को राजी हो गए. इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी की तलाश कर रही थी. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. लड़की ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *