भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

2 Min Read
Spread the love

IPL 2025 Suspended: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सीजन बीच में ही स्थगित कर दिया गया है. 9 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. आज से कोई मैच नहीं होगा. अब बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश भेजना है. बीसीसीआई जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा.
इससे पहले धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया था. फ्लडलाइट्स में खराबी के कारण मैच रोक दिया गया था और दर्शकों और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर कर दिया गया था. बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकनीकी खराबी के कारण मैच रद्द किया गया है. हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय बना हुआ था.
16 मैच बचे थे
बीसीसीआई अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.’ आईपीएल 2025 सीजन अपने अंतिम चरण में था और फाइनल समेत कुल 16 मैच खेले जाने बाकी थे. आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई में शिफ्ट करने का फैसला किया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *