Ayodhya : अब राम मंदिर में VIP और VVIP नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, ट्रस्ट ने लगाई रोक

2 Min Read
अब राम मंदिर में VIP और VVIP नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, ट्रस्ट ने लगाई रोक
Spread the love

Ayodhya : आम हो या खास, अब कोई भी राम मंदिर में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा. शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक में यह फैसला लिया गया है. आम श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर पहले से ही प्रतिबंध था. अब वीआईपी और वीवीआईपी भी मोबाइल फोन नहीं ले सकेंगे.

दावा किया गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी कि परिसर में मोबाइल फोन की अनुमति न हो. इस फैसले को उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें राम मंदिर के खंभे में टूटी मूर्ति की फोटो वायरल हुई थी. हालांकि ट्रस्ट का कहना है कि सुरक्षा कारणों से परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मोबाइल फोन ले जाने पर रोक

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर में श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के मोबाइल फोन ले जा रहे हैं. फिर थोड़ी सख्ती की गई और आम श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई. इसी बीच ट्रस्ट ने सुगम एवं विशिष्ट दर्शन की व्यवस्था शुरू की. इसके तहत विशेष पास वाले लोगों को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत होगी. इसके अलावा वीआईपी और वीवीआईपी को भी मोबाइल फोन ले जाने पर छूट थी.

यह भी सवाल उठ रहे थे कि ट्रस्ट और प्रशासन आम और खास श्रद्धालुओं के बीच भेदभाव क्यों कर रहा है. हालांकि, अब इस व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडे मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची SSP ने बाइक से घूमकर लिया बूथों की सुरक्षा का जायजा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *